Hindi News

संजू सैमसन की बैटिंग पोज़िशन से निराश पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हेड कोच पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच चुका है लेकिन अब तक टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन की सही बैटिंग पोज़िशन डिसाइड नहीं कर सका है। दरअसल, बीते दिन बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन को सातवें नंबर तक बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला। भारत मात्र 168 रन ही बना पाया।
संजू सैमसन की बैटिंग पोज़िशन से निराश पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हेड कोच पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

एशिया कप 2025 का धमाकेदार टूर्नामेंट अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। अब तीन ही मुकाबले बाकी हैं। एक मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच होगा, जबकि दूसरा सुपर-4 का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। हालांकि श्रीलंका इस रेस से बाहर हो चुका है, जबकि भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा निशाना साधा है।

 

बैटिंग ऑर्डर में बड़े बदलाव देखने को मिले

दरअसल, पिछले कुछ मुकाबलों में भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर में बड़े बदलाव देखने को मिले। एशिया कप की शुरुआत से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि टीम में तीन ओपनर शामिल करने के चलते दूसरे खिलाड़ियों के साथ अन्याय हो सकता है। दरअसल, टीम में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और संजू सैमसन शामिल हैं। तीनों ही खिलाड़ी ओपन करने की काबिलियत रखते हैं। लेकिन अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में भारतीय टीम ने केवल एक मुकाबले में संजू सैमसन को ओपन भेजा, बाकी अन्य में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ही नजर आए।

संजू सैमसन को सही बैटिंग पोज़िशन पर भेजने में नाकाम

अब तक भारतीय टीम संजू सैमसन को सही बैटिंग पोज़िशन पर भेजने में नाकाम रही है। दरअसल, बीते दिन बांग्लादेश और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में भी संजू सैमसन बल्लेबाज़ी करने नहीं आए, जबकि भारत के 5 विकेट गिर चुके थे। संजू सैमसन को सातवें नंबर तक बल्लेबाज़ी करने नहीं भेजा गया। इसके विपरीत शिवम दुबे को तीसरे ही नंबर पर बैटिंग करने के लिए उतार दिया गया। अब इस निर्णय के बाद गौतम गंभीर की जमकर आलोचना की जा रही है। टीम के हेड कोच को निशाने पर लिया जा रहा है। शिवम दुबे बीते दिन मात्र 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए, जबकि तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के सहायक कोच रयान डेसिल्वा ने यह आश्वासन दिया था कि संजू सैमसन को पांचवें नंबर पर ही खिलाया जाएगा।

डोडा गणेश ने निशाना साधा

वहीं अब इस निर्णय से भारतीय टीम के मैनेजमेंट की जोरदार आलोचना हो रही है। दरअसल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अब बड़ा सवाल खड़ा किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश ने निशाना साधते हुए कहा कि संजू सैमसन को आठवें नंबर पर रखने का कोई भी क्रिकेट लॉजिक नहीं हो सकता, यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर यह निशाना साधा। बता दें कि बीते दिन भारतीय टीम मात्र 168 रन ही बना सकी थी। हालांकि गेंदबाज़ी के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने मुकाबला जीत लिया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews