ऑस्ट्रेलिया को लगे एक साथ 3 बड़े झटके, टी 20 और वनडे सीरीज से बाहर हुए ये बड़े खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रही तीन मैचों की T20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक साथ तीन बड़े झटके लगे हैं। दरअसल, टीम के तीन खिलाड़ी अब T20 और वनडे टीम से बाहर हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया को लगे एक साथ 3 बड़े झटके, टी 20 और वनडे सीरीज से बाहर हुए ये बड़े खिलाड़ी

इस समय ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज खेली जा रही है। वहीं, तीसरे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, टीम को एक साथ तीन बड़े झटके लगे हैं। टीम के तीन खिलाड़ी, जिनमें मिचेल ओवेन, लांस मॉरिस और मैथ्यू शॉर्ट शामिल हैं, अब T20 और वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

दरअसल, कागिसो रबाडा की एक गेंद मिचेल ओवेन के हेलमेट पर जाकर लगी थी, जिसके चलते उनका कॉन्कशन टेस्ट किया गया। हालांकि, उसमें वह पास हो चुके थे, लेकिन एक और गेंद जब उनके ग्रिल पर जाकर लगी तो कॉन्कशन के कुछ लक्षण उनके अंदर दिखाई दिए। इसके चलते अब उन्हें T20 सीरीज के तीसरे मुकाबले और वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

मिचेल ओवेन वनडे सीरीज से भी बाहर

जानकारी के अनुसार, मिचेल ओवेन को अब लगभग 12 दिनों तक स्टैंड डाउन पीरियड में रहना होगा। यानी अब वह वनडे सीरीज में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका लांस मॉरिस का लगा है। यह खिलाड़ी भी वनडे सीरीज में शामिल नहीं हो सकेगा। साथ ही, ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट भी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, टीम ने उनकी जगह आरो हार्डी और कूनमान को टीम में शामिल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉरिस को पीठ में दर्द की शिकायत है, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर किया गया है, जबकि मैथ्यू शॉर्ट मांसपेशियों में खिंचाव के चलते टीम से बाहर हुए हैं।

लांस मॉरिस की नहीं होगी वापसी?

दरअसल, लांस मॉरिस वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के पहले ही पीठ में दर्द की शिकायत से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब उनकी अंतरराष्ट्रीय वापसी फिलहाल मुश्किल है। आगे की जांच के लिए लांस मॉरिस को पर्थ भेज दिया गया है। जबकि मैथ्यू शॉर्ट को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही T20 सीरीज के दोनों मुकाबलों में मौका नहीं मिला था। उम्मीद की जा रही थी कि वह आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं, लेकिन वे मांसपेशियों के खिंचाव से उबर नहीं सके हैं, जिसके चलते उन्हें तीसरे मुकाबले से भी बाहर किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews