Hindi News

टीम को जीत से दूर ले जाकर छोड़ देते हैं, किंग कोहली और बॉब्जी में ये है अंतर….एक बार फिर उठे बाबर आजम पर सवाल

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
बाबर आजम पिछले कुछ समय से आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तान में खेली गई ट्राई सीरीज के बाद से ही बाबर आजम के लिए क्रिकेट में समय अच्छा नहीं चल रहा है। हाल ही में एक बार फिर बाबर आजम अपनी धीमी गति की पारी को लेकर आलोचना का शिकार हो गए हैं।
टीम को जीत से दूर ले जाकर छोड़ देते हैं, किंग कोहली और बॉब्जी में ये है अंतर….एक बार फिर उठे बाबर आजम पर सवाल

बाबर आजम, जो पाकिस्तान क्रिकेट के सितारे माने जाते हैं, अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पहले चैंपियंस ट्रॉफी में कड़ी आलोचनाओं का सामना किया, तो वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। बाबर आजम ने चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद धीमी गति से रन बनाए थे, जिसके चलते पाकिस्तान की हार का ठीकरा उन पर फोड़ा गया था। लेकिन एक बार फिर वही दौर लौट आया है, और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज में भी बाबर आजम अपनी धीमी बल्लेबाजी के चलते आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान को हराकर जीता। इस मैच में बाबर आजम ने 78 रन की पारी खेली, लेकिन ये 78 रन बेहद धीमी गति से आए। बाबर ने 83 गेंदों में 78 रन बनाए, लिहाजा एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए।

बाबर आजम को जमकर निशाना बनाया गया

पाकिस्तान में बाबर आजम की तुलना किंग कोहली से की जाती है। ऐसे में बाबर आजम को विराट कोहली के फैंस द्वारा भी जमकर निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोल किया गया। दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम ने 344 रन बनाए थे, ऐसे में पाकिस्तान टीम को तेज गति से रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन बाबर आजम ने 83 गेंदों का सामना किया और मात्र 78 रन बनाए। उन्होंने 93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, यही वजह रही कि उन्हें निशाना बनाया गया। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भी बाबर आजम ने इसी गति से रन बनाए थे। हाल ही में खेले गए वनडे मुकाबले में बाबर आजम ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि पाकिस्तान की टीम को 78 गेंदों में 96 रनों की जरूरत थी और बाबर आजम आउट हो गए। ऐसे में उन पर मैच फिनिश नहीं करने के भी सवाल उठे हैं।

फैंस कर रहे जमकर ट्रोल

दरअसल, बाबर आजम की इस धीमी गति की पारी को अब फैंस टेस्ट पारी बता रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि जिस प्रकार से टेस्ट में बल्लेबाजी की जाती है, बाबर आजम वनडे में वैसे ही बल्लेबाजी करते हैं और ऐसा दो बार देखने को मिला है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस इससे बेहद नाराज हैं। पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी भी बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में बाबर आजम के लिए यह समय ठीक नहीं है, लेकिन उनके पिता ने यह साफ किया है कि बाबर आजम जल्द ही अच्छी वापसी करेंगे और पाकिस्तान टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, कई दिग्गज क्रिकेटर उनके समर्थन में भी आए हैं। भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी कहा है कि बाबर आजम एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका बुरा समय चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews