बाबर आजम रचने जा रहे हैं इतिहास! वेस्टइंडीज के खिलाफ आज मैदान में उतरेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। इस सीरीज में बाबर आजम सईद अनवर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं।
बाबर आजम

इस समय विश्व क्रिकेट की नजर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर टिकी हुई है। दरअसल, बाबर आजम जल्द ही यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अब वनडे सीरीज खेली जाएगी। हाल ही में टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज की थी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा।

दरअसल एक बार फिर टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान के हाथों में सौंपी गई है, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करते हुए नजर आएंगे। मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा।

इन दोनों खिलाडियों पर रहेगी नजर

हालांकि मुकाबले में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम दोनों पर ही नजर टिकी हुई है। दरअसल, दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय बाद पाकिस्तान की नेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप नजर आए थे, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया था। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या दोनों खिलाड़ी फॉर्म में लौट चुके हैं। पूरे पाकिस्तान क्रिकेट फैंस की नजरें इन दोनों खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं। दरअसल, इस साल एशिया कप का टूर्नामेंट भी खेला जाना है, ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए दोनों ही खिलाड़ियों का फॉर्म में लौटना बेहद जरूरी है।

बाबर आजम रचेंगे इतिहास

वहीं, इस सीरीज में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर इस सीरीज में बाबर आजम दो शतक लगा देते हैं, तो वह सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक सईद अनवर द्वारा लगाए गए हैं। सईद अनवर ने वनडे क्रिकेट में कुल 20 शतक लगाए हैं, जबकि बाबर आजम 19 शतक पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में अगर वह वनडे सीरीज में दो शतक लगा देते हैं, तो वह पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बन जाएंगे, जबकि आज मुकाबले में अगर शतक लगा देते हैं, तो वह सईद अनवर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews