Hindi News

क्या अब Big Bash League खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही विदेशी क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आएंगे? दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने बिग बैश लीग में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने के संकेत दिए हैं। चलिए जानते हैं क्या वाकई ऐसा होगा।
क्या अब Big Bash League खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। लेकिन इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर हुई। दरअसल, विराट कोहली ने पहले दोनों मुकाबलों में खाता भी नहीं खोला, लेकिन आखिरी मुकाबले में उन्होंने नाबाद 74 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने आखिरी मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने यह साफ कर दिया कि शायद वे ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं। लेकिन इसी बीच अब दोनों खिलाड़ियों को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को बिग बैश लीग में लाने के संकेत दिए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रविचंद्रन अश्विन अगले सीजन में बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अब बड़ा फैसला लेंगे।

रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग में खेलेंगे

रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इसे बिग बैश इतिहास की सबसे बड़ी साइनिंग भी कहा जा रहा है। बता दें कि रविचंद्रन अश्विन पहले ऐसे भारतीय सब खिलाड़ी होंगे जो ऑस्ट्रेलियाई लीग में नजर आएंगे। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि “किन्हीं परिस्थितियों में यह संभव हो सकता है, हमें दोनों ही खिलाड़ियों से बातचीत जारी रखनी होगी।”

क्या वाकई होगा ऐसा?

हालांकि, रविचंद्रन अश्विन की डील को ग्रीनबर्ग ने सबसे बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि बिग बैश लीग में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों का आना फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में यह साफ होता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से इसके लिए कोशिश की जा सकती है। इस दौरान सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने बिग बैश लीग को एक प्राइवेट लीग बनाए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा की जा रही है। रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग में रिटायरमेंट के बाद ही खेल रहे हैं।