चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर जल्द हो सकता है बड़ा फैसला, आईसीसी 26 नवंबर को कर सकती है टूर्नामेंट को लेकर बैठक

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर जल्द ही बड़ा फैसला सामने आ सकता है। दरअसल आईसीसी इसे लेकर एक आपात बैठक बुला सकती है। इसमें करीब 15 सदस्य टूर्नामेंट को लेकर वोट कर सकते हैं। इससे साफ़ हो जाएगा की टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा या नहीं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर जल्द हो सकता है बड़ा फैसला, आईसीसी 26 नवंबर को कर सकती है टूर्नामेंट को लेकर बैठक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अभी भी विवाद खत्म नहीं हुआ है। दरअसल टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। जिसके चलते सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाएगी। हालांकि बीसीसीआई और से यह रुख साफ नजर आ रहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में नए अपडेट के मुताबिक अब आईसीसी इसमें दखल दे सकता है।

रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर सख्त कदम उठा सकता है। इसके लिए आईसीसी एक आपात बैठक बुलाने की फिराक में नजर आ रहा है। दरअसल भारत की ओर से टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने के लिए इंकार किया जा चुका है।

26 नवंबर को आयोजित की जा सकती है बैठक

भारत और पाकिस्तान टीम के कई दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी को पीओके में प्रमोट करने को लेकर जय शाह ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद बढ़ गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि आईसीसी एक आपात बैठक बुला सकता है। जो 26 नवंबर यानि मंगलवार को आयोजित की जा सकती है। इस बैठक में भारत को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।

2008 के बाद भारतीय टीम आज तक पाकिस्तान नहीं गई

ऐसा दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यहां टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जा सकता है। हालांकि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नजर नहीं आ रहा है। दरअसल पाकिस्तान की ओर से कोशिश की जा रही है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की सरजमीं पर खेलने आए। पाकिस्तान का मानना है कि जिस प्रकार से पाकिस्तान टीम 2023 मेंस वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत की सरजमीं पर गई थी। उसी तरह भारतीय टीम भी पाकिस्तान आए। हालांकि आईसीसी की इस बैठक में 15 सदस्य टूर्नामेंट के भविष्य पर वोट दे सकते हैं। वही टूर्नामेंट के सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले को न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जा सकता है। बता दें कि 2008 के बाद भारतीय टीम आज तक पाकिस्तान नहीं गई है। दोनों देशों के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं होने के कारण भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews