विश्व कप के बीच क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान, विश्व विख्यात स्पिनर बिसाहन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद निधन

Great spinner Bishan Singh Bedi passes away,Indian Cricket Team

Bishan Singh Bedi passes away : इस समय क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप चल रहा है, इस बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आज आई है, महान स्पिनर और भारतीय टीम एक पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया , वे 77 साल के थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, उनके निधन की जानकारी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने साझा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बेदी के निधन पर दुःख जताया है।

भारत की मशहूर स्पिनर चौकड़ी का मजबूत हिस्सा थे 

बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे। बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। वह भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी इरापल्ली प्रसन्ना, श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चंद्रशेखर का मजबूत हिस्सा थे। चारों ने मिलकर 231 टेस्ट खेले और 853 विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बेदी ने एक पारी में 7 विकेट लेने का भी कारनामा किया है, उन्होंने 1969–70 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में एक पारी में 98 रन देकर सात विकेट लिए थे। यह एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। बेदी ने 1977–78 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 194 रन देकर पूरी टीम को पवेलियन भेज दिया था यानि पूरे 10 विकेट झटके थे।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शेयर की दुखद सूचना 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिशन सिंह बेदी के निधन की सूचना को शेयर किया उन्होंने धर्मशाला स्टेडियम से एक वीडियो सन्देश में बेदी के निधन की जानकारी दी और उनके योगदान को याद किया

पीएम मोदी ने भी निधन पर जताया दुःख 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुःख जताया है , उन्होंने लिखा – प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुख हुआ है। खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और उनके अनुकरणीय गेंदबाजी प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीतें दिलाईं। वह क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews