BWF World Ranking: हार के बाद भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन टॉप -10 में शामिल

BWF World Ranking: हार के बाद भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन टॉप -10 में शामिल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।   मंगलवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग (BWF World Ranking) जारी की गई।  जिसमें लक्ष्य सेन का नाम भी टॉप- 10  में शामिल है।  ऐसा पहली बार हुआ है कि लक्ष्य सेन ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है।  बता दें कि वह इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है। लक्ष्य सेन भारत के मशहूर बर्ड बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक है।  20 वर्षीय लक्ष्य सेन पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रान्ज़  मेडल ( bronze medal) हासिल किया था और जनवरी में उन्होंने इंडिया ओपन में भी अपनी जीत हासिल की। ऑल इंग्लैंड ओपन फाइनल में उन्होंने स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़े…  IPL 2022 : हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इन भाषाओं में भी होगी कमेंट्री, कमेंटेटर्स को करोड़ों में मिलेगी सैलरी

ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंचकर इंडियन शॉटलर  लक्ष्य सेन  अपने माता – पिता और कोच को कोच को धन्यवाद किया और कहा कि वह भविष्य में अन्य टूर्नामेंट में अच्छा करने की कोशिश करेंगे।  बता दे कि ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में लक्ष्य  को हार का सामना करना पड़ा। विक्टर एक्सरसाइज एक्सलसेन ने उन्हें मात दी। लक्ष्य सेन ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के फिनाले में पहुंचने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने थे और इस दौरान रनर अप  भी बने।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews