Champions Trophy 2025 : क्या पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? लाहौर में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर! जानिए किस तारीख को होगा मुकाबला

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होने से क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा से ही खास रहा है, वहीं इस बार भी यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक चर्चित विषय बन गया है।
Champions Trophy 2025 : क्या पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? लाहौर में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर! जानिए किस तारीख को होगा मुकाबला

Champions Trophy 2025 : और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला एक बार फिर से देखने को मिलेगा। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होने वाला है, और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 15 मैचों का शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अगले साल 1 मार्च को लाहौर में हो सकता है।

हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक इस पर अपनी सहमति नहीं दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एक वरिष्ठ सदस्य ने बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को यह अहम जानकारी दी।

टूर्नामेंट शेड्यूल:

वास्तव में, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेली जाएगी, जिसमें 10 मार्च को ‘रिजर्व डे’ निर्धारित किया गया है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 15 मैचों का शेड्यूल आईसीसी को सौंपा है। वहीं इस शेड्यूल के अनुसार, सुरक्षा और ‘लॉजिस्टिकल’ कारणों से भारत के मैच लाहौर में ही आयोजित किए जाएंगे। नकवी को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल देखने के लिए बारबाडोस में आमंत्रित किया गया था।

मैचों का स्थान:

आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने बताया, “पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के 15 मैचों का मसौदा शेड्यूल सौंपा है, जिसमें सात मैच लाहौर में, तीन कराची में और पांच रावलपिंडी में खेले जाएंगे।”

-पहला मैच कराची में आयोजित किया जाएगा।
-दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।
-फाइनल लाहौर में होगा।

आईसीसी और पीसीबी की तैयारी:

दरअसल हाल ही में आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटले ने पीसीबी चेयरमैन नकवी से इस्लामाबाद में मुलाकात की थी। इससे पहले विश्व संस्था की सुरक्षा टीम ने स्थानों और अन्य इंतजामों का निरीक्षण किया था। पिछली बार 2023 में पाकिस्तान ने “हाइब्रिड मॉडल” के हिसाब से एशिया कप की मेजबानी की थी, जिसमें भारत ने अपने सारे मैच श्रीलंका में खेले थे क्योंकि सरकार ने खिलाड़ियों को सीमा के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews