क्या फिर आईपीएल से बैन होने वाली है चेन्नई सुपर किंग्स? मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग के लगे आरोप

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि खलील अहमद और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा बॉल टेंपरिंग की गई है।
क्या फिर आईपीएल से बैन होने वाली है चेन्नई सुपर किंग्स? मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग के लगे आरोप

इस समय देश पर आईपीएल का खुमार चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब एक नया वीडियो तहलका मचा रहा है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में बॉल टेंपरिंग की गई है। यह बॉल टेंपरिंग सीएसके की ओर से की गई। इस वायरल वीडियो में खलील अहमद और ऋतुराज गायकवाड़ नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ और खलील अहमद ने बॉल टेंपरिंग की है। अब यूजर्स सीएसके को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही 2 साल का बैन झेलना पड़ा था। 2 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में नहीं खेली थी। टीम पर कई गंभीर आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें बाहर किया गया था। इस दौरान सीएसके के ज्यादातर खिलाड़ी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेले थे। ऐसे में क्या एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स फिक्सिंग के आरोपों में घिरती हुई नजर आ रही है?

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खलील अहमद गेंदबाजी करते हुए अचानक रुक जाते हैं। इसके बाद उनके पास कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी पहुंच जाते हैं। गायकवाड़ खलील अहमद से कुछ कहते हैं। इसी बीच खलील अहमद अपनी जेब से कुछ निकालते हैं और ऋतुराज गायकवाड़ को दे देते हैं। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं दिखाई दे रहा है कि खलील अहमद ने ऋतुराज गायकवाड़ को क्या दिया, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ तेजी से उसे अपनी जेब में रख लेते हैं। वीडियो में कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है।

अब तक इसे लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया

अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर खलील अहमद ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को क्या दिया? हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस लगातार चेन्नई सुपर किंग्स पर सवाल उठा रहे हैं और बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ना ही टीम की ओर से इसे लेकर कोई सफाई दी गई है और ना ही आईपीएल की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। बता दें कि बॉल टेंपरिंग का मतलब तब होता है, जब कोई खिलाड़ी गेंद के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करता है। इसी प्रकार की स्थिति में डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। इसे ही बॉल टेंपरिंग कहा जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews