
लंबे समय तक जो रूट, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली और केन विलियमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते फेब 4 में जगह बनाए रखी। दरअसल, क्रिकेट के सबसे चर्चित और पसंदीदा खिलाड़ियों की यह लिस्ट मानी जाती रही है। वहीं, अब खिलाड़ियों के धीरे-धीरे संन्यास लेने के चलते यह चर्चा बढ़ गई है कि क्रिकेट में आने वाले समय में फेव 4 खिलाड़ी कौन होंगे। इसी कड़ी में इंग्लैंड के काउंटर मोईन अली और आदिल रशीद ने फेब 4 को लेकर अपनी राय दी है।
हालांकि, आदिल रशीद और मोईन अली के बीच चौथे फेवरेट खिलाड़ी को लेकर सहमति नहीं बनी। तीन नामों पर दोनों सहमत थे लेकिन चौथे खिलाड़ी का नाम दोनों डिसाइड नहीं कर सके। चलिए जानते हैं कि उनकी नजर में आने वाले फेवरेट 4 खिलाड़ी कौन से होंगे।
जानिए कौन होंगे अगले फेब 4 खिलाड़ी?
इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली। इंग्लैंड के आदिल रशीद और मोईन अली ने भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को फेवरेट 4 का हिस्सा बनाया है। इसके अलावा इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है। दोनों ही खिलाड़ी मानते हैं कि हैरी ब्रुक आने वाले समय के बड़े खिलाड़ी होंगे और इस लिस्ट में शामिल रहेंगे। लेकिन चौथे नाम को लेकर दोनों ने अलग-अलग राय दी। दरअसल, मोईन अली के मुताबिक न्यूज़ीलैंड के रचिन रविंद्र इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे खिलाड़ी रहेंगे, जबकि आदिल रशीद के मुताबिक जैकब बैथल इस लिस्ट में शामिल होने के हकदार रहेंगे।
दोनों ने चौथे नाम पर दिया अलग अलग बयान
दरअसल, Beard Before Wicket के पॉडकास्ट में इन खिलाड़ियों ने फेवरेट 4 चुने। आदिल रशीद ने कहा कि हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और जायसवाल के अलावा मैं जैकब बैथल को चुनूंगा। अगले 5 या 6 सालों में वह टीम में रहेंगे। जबकि मोईन अली का मानना है कि बैथल अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन चोटों के कारण हमेशा परेशान रहते हैं। इसीलिए मैं रचिन रविंद्र को चुनूंगा। बैथल ने किसी भी प्रोफेशनल क्रिकेट में शतक नहीं जड़ा। मैं स्वाभाविक रूप से बैथल को पसंद करता हूं। उनकी ताकत अच्छी है, वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन अक्सर चोटिल हो जाते हैं। इसीलिए मैंने पहले रचिन रविंद्र का नाम चुना।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

