DC vs LSG: आईपीएल में आज होगा दिल्ली vs लखनऊ (DC vs LSG), आज हारी तो बाहर होगी DC, LSG को भी जीतना होगा मुकाबला

DC vs LSG: आईपीएल 2024 का 64वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) के बीच होगा। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेगी। वहीं देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स आज मैच जीत पति हे या नहीं? दरअसल दिल्ली को आज मैच जीतना बेहद जरूरी है। मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7. 30 बजे से खेला जाएगा।
DC vs LSG: आईपीएल में आज होगा दिल्ली vs लखनऊ (DC vs LSG), आज हारी तो बाहर होगी DC, LSG को भी जीतना होगा मुकाबला

DC vs LSG: आईपीएल 2024 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) के बीच होने वाला हैं। दरअसल दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली की टीम इस सीजन अच्छे फॉर्म में अभी तक नजर नहीं आई है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स को ज्यादातर मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि आज दोनों टीमें के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्योकि दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। जानकारी के अनुसार मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7. 30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली यदि आज का मैच जीत है तो 14 अंक हो जाएंगे और वह 5वे स्थान पर पहुंच जाएगी।

क्योंकि इस सीजन की बात की जाए तो दिल्ली का हाल बुरा हैं। लेकिन पिछले मैच में दिल्ली ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। जिससे उसकी इस सीजन में क्वालीफाई की उम्मीद का रास्ता खुल गया हैं। लेकिन पिछले मैच टीम ने बेंगलुरु के खिलाफ हारा था जिससे उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। वहीं दूसरी लखनऊ सुपर जायंट्स जिसके क्वालीफाई को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल क्वालीफाई में पहुंचने के लिए अब लखनऊ को दो में से दो मैच जीतना है। तो आइए मैच से पहले जानते है कैसी होगी आज दिल्ली की पिच?

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी हैं। इस पिच पर पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में काफी मदद मिलती है। हालांकि इस मैदान का पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 179 रन हैं। वहीं इस मैदान पर टॉस अहम रहता है जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती हैं, क्योंकि इस मैदान पर 70 फीसदी मुकाबले चेज होते है।

लेकिन आईपीएल 2024 (IPL 2024) की बात की जाए तो इस मैदान पर एक मैच डीसी और एसआरएच के बीच भी खेला गया था। जिसमें हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 266 रन बना डाले थे, वहीं दिल्ली ने भी 199 रन बना दिए थे। इससे साफ है कि मैदान पर बड़े स्कोर बनते हैं। आज का यह मैच भी एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता हैं।

आज के मैच के लिए पॉसिबल प्लेइंग 11:

दिल्ली कैपिटल्स की टीम: जैक फ्रेजर-मैगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, रसिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, डेविड वॉर्नर।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोयनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और युद्धवीर सिंह चरक, एम सिद्धार्थ

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews