IPL 2024 CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर, यह खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान

Dwayne Conway

IPL 2024 CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन की आगाज हुए 1 महीने होने वाले हैं। वहीं सीजन के बीच में चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए बहुत बुरी खबर है। टीम को जोरदार झटका लगा है। दरअसल, CSK की टीम से यह स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए बाहर हो गया है। वहीं अब इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है।

ड्वेन कॉन्वे पूरे सीजन के लिए हुए बाहर

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी ड्वेन कॉन्वे चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हालांकि पिछले दिनों ये कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही वो स्टेडियम में देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अब इस सीजन में उनके खेलने पर विराम लग गया है। ड्वेन कॉन्वे पूरे सीजन के लिए CSK की टीम से बाहर हो गए हैं।

इस खिलाड़ी को किया गया शामिल

ड्वेन कॉन्वे के चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने पर फ्रेंचाइजी ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। ड्वेन कॉन्वे की जगह टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया है। आपको बता दें रिचर्ड ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए अभी तक कुल 6 T20 इंटरनेशन मैच खेल चुके हैं, जिसमें रिचर्ड ने 9 विकेट चटकाए हैं।

ड्वेन कॉन्वे का IPL करियर

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ड्वेन कॉन्वे ने साल 2022 में IPL में अपना डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने चेन्नई की तरफ से कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमें कॉन्वे ने 48.63 के औसत से 924 रन बनाए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रनों का रहा है। जबकि कॉन्वे ने IPL में 9 अर्धशतकीय पारी खेले।

 

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews