Emerging Asia Cup: इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 128 रन से हराया, दूसरी बार बना चैम्पीयन

Emerging Asia Cup: इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 128 रन से हराया, दूसरी बार बना चैम्पीयन

Emerging Asia Cup: 23 जुलाई रविवार को कोलंबो में इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन हुआ। पाकिस्तान बी और भारत ए के बीच भिड़ंत हुई। इस रोमांचक खेल में पाकिस्तान बी ने भारतीय टीम को 128 रनों से हरा दिया, इसी के साथ दूसरी बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

मैच के दौरान पाकिस्तान बी ने भारत ए के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन टीम 40 ओवर 10 विकेट के नुकसान पर 224 रनों में ऑल आउट हो गई। जबकि पाकिस्तान ए ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे। मैदान में उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी ही बेहद ही खराब देखी गई। अभिषेक शर्मा ने 61 रन बनाए, जो सबसे अधिक था। वहीं रियाग पराग ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी ने पाकिस्तान बी पर प्रेशर बनाया और 4 ओवर्स में 24 रन देकर 2 विकेट का नुकसान करवाया। वहीं राजवर्धन हंगररेकर ने 2 और मानव सुथार और निशांत ने 1-1 विकेट का झटका दिया।

टूर्नामेंट के दौरान तैयब ताहिर ने 108 रन, सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 59 रन साहिबजादा फरहान ने 65 रन बनाकर पाकिस्तान के जीत में अहम योगदान निभाया। 2019 संस्करण में बंगलादेश को हराकर पाकिस्तान विजेता बना था।

भारत ए प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा, बीसाई सुदर्शन, यश ढुल, निशांत सिंधु, निकीन जोस, रियान पराग,  मानव सुथार, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, राजवर्धन हंगरगेकर और युवराजसिंघ डोडिया शामिल रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews