इंग्लिश खिलाड़ियों के आगे झुका इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB), आईपीएल के अलावा अब पीएसएल में भी खेलने की मिली मंजूरी!

जिन इंग्लिश खिलाड़ियों को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा गया, उनके लिए राहत की खबर है। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अब आईपीएल के अलावा पीएसएल में भी इंग्लिश खिलाड़ियों को खेलने की मंजूरी दे दी है।
इंग्लिश खिलाड़ियों के आगे झुका इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB), आईपीएल के अलावा अब पीएसएल में भी खेलने की मिली मंजूरी!

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से पहले अपने खिलाड़ियों को आईपीएल को छोड़कर बाकी अन्य लीग में खेलने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब ECB ने इंग्लिश खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने की मंजूरी दे दी है। आईपीएल और पीएसएल की तारीखें आपस में टकरा रही हैं। ऐसे में पहले ECB ने फैसला लिया था कि इंग्लिश खिलाड़ी केवल आईपीएल में ही खेलेंगे और अन्य किसी लीग में हिस्सा नहीं लेंगे।

अब ECB ने उन इंग्लिश खिलाड़ियों को राहत दी है जो आईपीएल में नहीं खरीदे गए। ये खिलाड़ी अब पीएसएल के ड्राफ्ट में शामिल हो सकते हैं। ECB की और से अन्य विदेशी लीग में खेलने की अनुमति अभी भी नहीं दी गई है।

ECB ने क्यों बदला अपना फैसला?

पिछले साल ECB ने फैसला किया था कि इंग्लिश खिलाड़ी पीएसएल और अन्य विदेशी लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। यह फैसला इंग्लैंड की अपनी क्रिकेट लीग “द हंड्रेड” को बढ़ावा देने के लिए लिया गया था। हालांकि, इंग्लिश खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब ECB ने पीएसएल में भी खेलने की मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों ने ECB को धमकी दी थी कि अगर उन्हें अन्य लीग में खेलने नहीं दिया गया तो वे इंग्लैंड की घरेलू लीग “द हंड्रेड” का बहिष्कार करेंगे। इसी दबाव के चलते ECB को अपना फैसला बदलना पड़ा।

खिलाड़ियों के आगे झुका इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड

अब इंग्लिश खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने की अनुमति मिल गई है। पीएसएल 2025 के लिए 13 जनवरी को ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इस ड्राफ्ट में इंग्लिश खिलाड़ी जैसे एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स, डेविड मालन, आदिल रशीद, गस एटकिंसन, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो और क्रिस वोक्स शामिल हो सकते हैं।बता दें कि हैरी ब्रुक ने पीएसएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम में लगातार मौके मिले। उन्होंने इंग्लैंड के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब वे आईसीसी की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews