इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए जारी किया अपना स्क्वाड, अब प्लेइंग इलेवन पर फसा पेंच, जानिए क्यों बढ़ी चिंता!

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला फैंस के लिए बेहद खास होगा। इंग्लैंड ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन गेंदबाज़ी विभाग काफी कमजोर नजर आ रहा है। आर्चर की गैरमौजूदगी और नए चेहरों के चलते इंग्लैंड की गेंदबाज़ी पर सवाल उठ रहे हैं।
England

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से शुरू हो रहा है। मुकाबला इंग्लैंड की सरजमीं पर है, लेकिन इस बार अंग्रेजों की टीम में बड़े नाम मौजूद नहीं हैं। तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर फिट नहीं हैं, और जोस बटलर को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है, जिससे प्लेइंग इलेवन को लेकर रोमांच और संशय दोनों ही बना हुआ है।

दरअसल इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो टॉप ऑर्डर में अनुभव और फार्म दोनों मौजूद हैं। बेन डकेट और जैक क्रॉली की सलामी जोड़ी पारी की शुरुआत करेगी। तीसरे नंबर पर ओली पोप, चौथे पर जो रूट और पांचवें नंबर पर हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाज़ टीम की रीढ़ होंगे। कप्तान बेन स्टोक्स खुद छठे नंबर पर उतरेंगे, वहीं विकेटकीपर के तौर पर जैमी स्मिथ को जगह मिल सकती है।

इन खिलाड़ियों को दिया जा सकता है मौका

दरअसल असली चिंता गेंदबाज़ी को लेकर नजर आ रही है। इंग्लैंड की गेंदबाज़ी में ना तो अनुभवी स्पिनर हैं और ना ही कोई बड़ा नाम तेज़ गेंदबाज़ी में है। बता दें कि शोएब बशीर एकमात्र स्पिनर के रूप में खेल सकते हैं, जो अभी तक ज़्यादा इंटरनेशनल अनुभव नहीं रखते हैं। वहीं तेज़ गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी क्रिस वोक्स, जोश टंग और सैम कुक/जैमी ओवरटन/ब्रायडन कार्से में से किसी तीन को दी जा सकती है। लेकिन इन नामों से भारतीय टीम को डराने वाली कोई बात नजर नहीं आ रही है।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की बॉलिंग लाइनअप कमजोर

हालांकि इंग्लैंड की गेंदबाज़ी लाइनअप पर सवाल उठ रहे है। जोफ्रा आर्चर जैसे अनुभवी पेसर की गैरमौजूदगी और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे सीनियर खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के बाद टीम के पास अनुभव की भारी कमी नजर आ रही है। शोएब बशीर जैसे युवा स्पिनर के पास भारत जैसी मजबूत बल्लेबाज़ी लाइनअप को चुनौती देने का अनुभव नहीं है। वहीं सैम कुक और ब्रायडन कार्से ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट स्तर पर उनका असर अब तक देखा नहीं गया है।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड इस प्रकार है:

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews