पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान दूसरी बार पिता बने, शेयर की फोटो

पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान दूसरी बार पिता बने, शेयर की फोटो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व भारतीय क्रिकेटर, तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) एक बार फिर पिता बन गए हैं, उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है।  उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर बेटे के फोटो के साथ तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी अपने फैंस तक पहुंचाई है।

इरफ़ान पठान ने ट्विटर पर बेटे को गोद में लिए एक फोटो शेयर की है।  उन्होंने बेटे का नाम सुलेमान बताते हुए लिखा है कि सफा (Safa Baig) और मैं अपने बेटे सुलेमान खान (Suleman Khan) का स्वागत करते हैं। बेटा और मां दोनों स्वस्थ और अच्छे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा रेट

बता दें कि इरफ़ान पठान ने 10 साल छोटी सफा बेग के साथ 4 फरवरी 2016 को मक्का में निकाह किया था। सफा के पिता सऊदी अरब में बिजनिसमैन है और सफा एक मॉडल रही हैं।

ये भी पढ़ें – MP में लापरवाही पर एक्शन-226 पंचायत सचिवों और 51 रोजगार सहायकों का वेतन रोका

सफा और इरफ़ान के घर 20 दिसंबर 2016 को पहला नन्हा मेहमान आया था तब भी इरफ़ान ने सोशल मीडिया पर  बेटे के जन्म की ख़ुशी जताई थी।

ये भी पढ़ें – Chhatarpur news: कुत्ते के बिछड़ जाने के डर से युवक ने लगाई फांसी 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews