Hindi News

हार्दिक पांड्या ये क्या कर रहे हैं? फिर मिली पूरी टीम को सजा! इस सीजन यह हुआ दूसरी बार

Written by:Rishabh Namdev
Published:
एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल में आचार संहिता के उल्लंघन के कारण दोषी पाया गया है। यह नियम का उल्लंघन गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हुआ है। इसके चलते एक बार फिर बीसीसीआई ने सख्त एक्शन लिया है।
हार्दिक पांड्या ये क्या कर रहे हैं? फिर मिली पूरी टीम को सजा!  इस सीजन यह हुआ दूसरी बार

आईपीएल में हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, हालांकि वह मैच जीतने से ज्यादा नियमों का उल्लंघन करने के लिए सुर्खियों में हैं। एक बार फिर हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस को आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया है, जिसके चलते अब बोर्ड ने हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपए का फाइन लगाया है। इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन की सजा प्लेइंग 11 के बाकी मेंबर्स को भी मिली है।

ऐसे में बीते दिन मुंबई इंडियंस को दो बड़े झटके लगे पहला, गुजरात टाइटंस के हाथों हार और दूसरा, बोर्ड द्वारा कड़ी सजा। मुंबई और गुजरात के बीच मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में जहां शुभमन गिल की गुजरात ने आखिरी गेंद तक गए इस मुकाबले को जीत लिया, टीम ने तीन विकेट से मुंबई को हराया। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी टीम पर धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

इस सीजन दूसरी बार मिली सजा

दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं है जब हार्दिक पांड्या पर इस नियम उल्लंघन के चलते एक्शन लिया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित यह मुंबई का इस सीजन का दूसरा अपराध है। ऐसे में हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। इसके अलावा टीम के सभी खिलाड़ियों पर भी एक्शन लिया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर और कंससशन सब्स्टिट्यूट सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर भी ₹6 लाख या मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि इस सीजन की शुरुआत भी हार्दिक पांड्या ने पिछले सीजन की सजा के चलते नहीं की थी। मौजूदा सीजन का पहला मुकाबला हार्दिक पांड्या ने पिछले सीजन की सजा के चलते नहीं खेला था। पिछले सीजन ओवर स्लो रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगाया गया था, जिसका खामियाजा उन्होंने 2025 के आईपीएल में भुगता।

पिछले सीजन अलग थे नियम

दरअसल, इससे पहले अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था, जिस वजह से उन पर 12 लाख रुपए का फाइन लगा था। इसका मतलब है कि दोनों ही बार इस सीजन में ओवर स्लो रेट का उल्लंघन मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ किया है। ऐसे में दूसरी बार यह उल्लंघन होने पर यह एक्शन लिया गया है। साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी गेम में भी मुंबई इंडियंस धीमी ओवर रेट के लिए बैन झेल चुकी है। हालांकि इस सीजन इन नियमों में बदलाव हुआ है अब तीन बार नियमों का उल्लंघन करने पर ही कप्तान पर बैन लगाया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews