फ्लॉप रहा हार्दिक पांड्या का वनडे कमबैक, मात्र 2 गेंद खेलकर 1 रन बनाकर हुए आउट

हार्दिक पांड्या ने एक साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है। विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में हार्दिक पांड्या मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हार्दिक पांड्या के लिए विजय हजारे की यह ट्रॉफी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
फ्लॉप रहा हार्दिक पांड्या का वनडे कमबैक, मात्र 2 गेंद खेलकर 1 रन बनाकर हुए आउट

हार्दिक पांड्या ने वनडे क्रिकेट में वापसी कर ली है। शनिवार 28 दिसंबर को खेले गए बड़ौदा और बंगाल के मुकाबले में हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरे, लेकिन वनडे में हार्दिक पांड्या की यह वापसी अच्छी नहीं रही है। हार्दिक पांड्या अपने कम बैक में फ्लॉप दिखाई दिए हैं। पांड्या मात्र एक रन बनाकर इस मैच में आउट हो गए, जिसके चलते बंगाल ने बड़ौदा को 7 विकेट से हरा दिया है।

भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद जता रहे थे, कि हार्दिक पांड्या अपने कम बैक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब मात्र 2 महीने का समय रह गया है, ऐसे में हार्दिक पांड्या का यह कम बैक बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हार्दिक ने अपनी पारी में मात्र दो गेंद खेली

शनिवार को खेले गए मुकाबले में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन का स्कोर बनाया। बड़ौदा की ओर से शाश्वत रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की अहम पारी खेली। वहीं इस पारी में शाश्वत में 10 चौके और दो छक्के लगाए। टीम की ओर से निनाद ने भी 28 रनों का योगदान दिया। बड़ौदा की ओर से हार्दिक पांड्या मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक ने अपनी पारी में मात्र दो गेंद खेली, जिसमें उन्होंने एक रन बनाया। इसी के साथ बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या भी इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। क्रुणाल तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं टीम की ओर से भानु पूनिया ने भी 41 रनों की संभली हुई पारी खेली। बंगाल की ओर से मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। वहीं शयन घोष और प्रदीप प्रमाणिक ने भी तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

भारतीय फैंस की उम्मीदें टूटी

वहीं बंगाल की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। बंगाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को मात्र 43 ओवर में हासिल कर लिया। अनुस्टुप मजूमदार ने नाबाद 99 रन बनाए, उन्होंने 106 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। इसके साथ ही बंगाल की टीम की ओर से सुमंत गुप्ता ने भी जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा, जिसके चलते बंगाल की टीम ने बड़ौदा को 7 विकेट से हरा दिया। भारतीय फैंस उम्मीद जता रहे थे, कि हार्दिक पांड्या इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। ऐसे में उनका फॉर्म भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण खबर है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews