ICC टेस्ट रैंकिंग में होने वाला है बड़ा बदलाव! जो रूट की बादशाहत खतरे में, ये भारतीय बल्लेबाज करेगा उलटफेर

जो रूट ICC टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं, लेकिन अब उनकी कुर्सी खतरे में दिखाई दे रही है। दरअसल हैरी ब्रूक ने दमदार प्रदर्शन के चलते अब यह फैसला सिर्फ 15 अंकों का कर दिया है। उधर, यशस्वी जायसवाल भी टॉप-5 में पहुंचकर नंबर-1 बनने की रेस में शामिल हो गए हैं।
ICC टेस्ट रैंकिंग में होने वाला है बड़ा बदलाव! जो रूट की बादशाहत खतरे में, ये भारतीय बल्लेबाज करेगा उलटफेर

इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच हाल ही में खत्म हुए टेस्ट मैच के बाद ICC ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है। जो रूट 888 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर हैं, लेकिन उनका नंबर-1 का ताज अब सुरक्षित नहीं लग रहा है। दरअसल उनकी टीम के ही साथी हैरी ब्रूक ने 58 रन की शानदार पारी खेलकर 873 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। दोनों के बीच अब सिर्फ 15 अंकों का फासला है। अगर अगला मैच ब्रूक के फेवर में गया, तो रूट की बादशाहत छिन सकती है।

दरअसल इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने लगातार अच्छे प्रदर्शन से खुद को वर्ल्ड क्लास प्लेयर साबित कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया टेस्ट में उन्होंने 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस प्रदर्शन का उन्हें फायदा सीधे रैंकिंग में मिला और वो 873 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

यशस्वी जयसवाल भी टॉप 5 में पहुंचे

दरअसल पिछले कुछ समय से ब्रूक का खेल तेजी से बदल रहा है और उनकी टेक्निक और जिम्मेदारी, तीनों में बैलेंस दिखाई दे रहा है। वहीं अगर वो इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो जो रूट की जगह नंबर-1 बनने से कोई नहीं रोक सकता। खास बात यह है कि ब्रूक ने सिर्फ 18 टेस्ट में ही ये मुकाम हासिल किया है, जो बताता है कि वो आने वाले वक्त में इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन सकते हैं। वहीं भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 847 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने बीते सीजन में घरेलू और विदेशी दोनों पिचों पर बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उनकी कंसिस्टेंसी और लंबी पारियां खेलने की ताकत उन्हें टॉप-3 में लाने के लिए काफी है।

इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण

दरअसल भारत को जून में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके बाद टेस्ट सीरीज संभावित है। इसी टेस्ट सीरीज के जरिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तीसरे चक्र की शुरुआत होगी। ऐसे में अगर जायसवाल यहां रन बरसाते हैं, तो वो ब्रूक और रूट दोनों के लिए खतरा बन सकते हैं। दरअसल जायसवाल की टेम्परामेंट और रन बनाने की भूख उन्हें टेस्ट फॉर्मेट के लिए परफेक्ट बल्लेबाज बनाती है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में एसपी जायसवाल का बंदा पिछले कुछ समय से शानदार दिखाई दिया है लेकिन इंग्लैंड के मैदान पर वेकेशन प्रदर्शन करते हैं यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews