ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 12 शहरों में होंगे मुकाबले, इंदौर शामिल नहीं, इस दिन होगा IND vs PAK मैच

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 12 शहरों में होंगे मुकाबले, इंदौर शामिल नहीं, इस दिन होगा IND vs PAK मैच

ICC World Cup 2023: 27 जून यानि आज आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्रिकेट के इस महामुकबले की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है, जो 19 नवंबर को खत्म होगा। पहला मैच अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। वहीं 8 अक्टूबर को भारतीय टीम चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 15 अक्टूबर को होने वाला मैच भारत के लिए सबसे रोमांचक होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

इन शहरों में होगा मैच

इस बार 12 शहरों में आईसीसी वन डे वर्ल्ड कप (पुरुष) के मुकाबले आयोजित होंगे। चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, तिरुवंतपुरम, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, कोलकाता और धर्मशाला लिस्ट में शामिल हैं। वहीं इस बार इंदौर और रायपुर को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

भारत के लिए खास है वर्ल्ड कप 2023

टूर्नामेंट 46 दिनों तक चलेगा, इस दौरान 48 मैच खेले जाएंगे। कुल 10 टीमों के बीच मुकाबला होगा। भारतीय टीम 9 मैचों को अलग-अलग स्थानों पर खेलेगी। पहला सेमीफाइनल मुंबई में आयोजित होगा। वहीं दूसरा सेमी फाइनल कोलकाता में होगा। फाइनल मैच अहमदाबाद में होगा। बता दें कि इस बार का वनडे वर्ल्ड कप बेहद खास है। क्योंकि पहली बार पूरा टूर्नामेंट भारत में आयोजित हो रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews