BCCI चैलेंजर ट्रॉफी में ग्वालियर की अनुष्का होंगी “इंडिया बी” की कप्तान, MP की दो और बेटियां का भी चयन

BCCI चैलेंजर ट्रॉफी में ग्वालियर की अनुष्का होंगी “इंडिया बी” की कप्तान, MP की दो और बेटियां का भी चयन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। BCCI द्वारा आयोजित किये जाने वाली अंडर 19 गर्ल्स एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी ( BCCI Under 19 Girls One Day Challenger Trophy) प्रतियोगिता की इंडिया बी (India B) टीम की कप्तानी ग्वालियर की अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Gwalior) करेंगी। अनुष्का हाल ही में हुए ऑल इंडिया अंडर 19 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। BCCI की इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश (MP News) से दो और बेटियों का चयन हुआ है जो इंडिया सी (टीम का हिस्सा होंगी।

मध्यप्रदेश की अंदर 19 टीम का हिस्सा रही ग्वालियर (Gwalior News) की अनुष्का शर्मा और भोपाल की सौम्य तिवारी एवं नैनी सिंह राजपूत  अब BCCI द्वारा आयोजित किये जाने वाली अंडर 19 गर्ल्स एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी  प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का नेतृत्व करेंगी। तीनों खिलाड़ियों का चयन  ऑल इंडिया अंडर 19 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए हुआ है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : बिजली विभाग की मनमानी को लेकर कांग्रेस सड़क पर, ऊर्जा मंत्री से किये सवाल

जयपुर में 25 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सभी प्रदेशों के उत्कृष्ट खिलाड़ी आपस में एक दूसरे से खेलेंगे।  इसके लिए इंडिया ए (India A), इंडिया बी (India B), इंडिया सी (India C) और इंडिया डी (India D) नाम से चार टीमें बनाई गई हैं।  प्रत्येक राज्य से 3 या 4 उत्कृष्ट का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।  प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश से अनुष्का शर्मा , सौम्या तिवारी और नैनी सिंह राजपूत का चयन किया गया है।

 ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ट्रैक की जाएगी हर मूवमेंट, जानें क्या है सरकार का प्लान

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तीनों खिलाड़ी जयपुर पहुँच चुकी हैं।  प्रतियोगिता में ग्वालियर की अनुष्का शर्मा इंडिया बी टीम की कप्तानी करती दिखाई देंगी जबकि भोपाल की सौम्या तिवारी और नैनी सिंह राजपूत इंडिया सी टीम का हिस्सा होंगी। अनुष्का शर्मा ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन शर्मा की पुत्री हैं। मध्यप्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों ने तीनों खिलाड़ियों को उनके चयन पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं। ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर सहित शहरवासियों ने अनुष्का को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें – OTT/FILM: नरोत्तम मिश्रा के निर्देश- स्क्रिप्ट दिखाओ, परमिशन पाओ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews