विराट और रोहित पिछले 10 से 15 सालों से भारत को….ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का अनुभव ऑस्ट्रेलिया में काम आएगा। मैं चाहता हूं कि यह दोनों अपनी परफॉर्मेंस का जादू ऑस्ट्रेलिया में बिखेरें।
विराट और रोहित पिछले 10 से 15 सालों से भारत को....ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों खेलते हुए दिखाई देंगे। फैंस बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ हमेशा से ही क्रिकेट के मुकाबले रोमांचक नजर आते हैं। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल को फैंस अभी भी नहीं भूले हैं। भारतीय टीम ने अपने सभी लीग स्टेज और नॉकआउट मुकाबले जीते थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारत को हार मिली थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली यह वनडे सीरीज कई मायनों में अहम होने वाली है।

वहीं, इस वनडे सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही दोनों खिलाड़ियों को नीली जर्सी में नहीं देखा गया है। बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में वे सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही नजर आएंगे।

क्या बरकरार रहेगी रोहित और कोहली की फॉर्म?

लंबे समय से दोनों खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों का फॉर्म बरकरार रहेगा और क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि दोनों का प्रदर्शन ही 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह तय करेगा। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। शुभमन गिल ने कहा कि “ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव काम आने वाला है। मैं बस उनसे यही कहना चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया में अपनी परफॉर्मेंस का जादू बिखेरें।”

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला खेला था। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एक और आईसीसी ट्रॉफी उठाई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि कप्तान रोहित शर्मा फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। हालांकि अब दोनों की 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होने वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह दी गई है, जबकि कप्तान के तौर पर 26 साल के शुभमन गिल को चुना गया है। पहली बार शुभमन गिल वनडे सीरीज में कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे। हालांकि वे टेस्ट की कप्तानी कर चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था।

पिछले 10 से 15 सालों से भारत को मैच जिता रहे हैं: शुभमन गिल

दरअसल, वेस्टइंडीज के साथ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने 2-0 से जीत लिया था। सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले 10 से 15 सालों से भारत को मैच जिता रहे हैं। हर कप्तान को रोहित-विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत होती है। मैं बस उनसे यही उम्मीद करता हूं कि वे ऑस्ट्रेलिया में भी अपना जादू दिखाएं। पिछले कुछ सालों में वनडे क्रिकेट में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है। पिछले कुछ सालों से लगभग एक ही प्लेइंग इलेवन हर मैच खेल रही है। मैं ऑस्ट्रेलिया में वनडे मुकाबले खेलने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews