Hindi News

भारत की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप! ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता दूसरा T20 मैच

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन किया, हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप! ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता दूसरा T20 मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। भारत की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आए थे, लेकिन एक बार फिर शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप हुए, जिससे भारत का शुरुआती संतुलन बिगड़ गया।

दरअसल, शुभमन गिल मात्र 10 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए। लेकिन अभिषेक शर्मा ने एक छोर संभाले रखा। अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और मात्र 37 गेंदों में 68 रन ठोक दिए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 183.78 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप

लेकिन अभिषेक शर्मा को दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला। दरअसल, संजू सैमसन मात्र 2 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बन गए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए। पिछले मुकाबले में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे थे, लेकिन इस बार फिर खराब फॉर्म देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद उम्मीदें तिलक वर्मा से थीं, लेकिन तिलक वर्मा 0 के स्कोर पर आउट हो गए। भारत को महज 50 के स्कोर पर पांचवां झटका लग गया। अक्षर पटेल भी मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए। लेकिन इसके बाद हर्षित राणा ने अभिषेक शर्मा का साथ दिया और टीम को संभाला। दरअसल, हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई, जिससे भारत 125 रनों के स्कोर तक पहुंच गया।

गेंदबाजों ने की अच्छी कोशिश

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की पूरी टीम 18.4 ओवर में मात्र 125 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार शुरुआत देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने कप्तानी पारी खेली तो वहीं ट्रैविस हेड ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 51 रनों की साझेदारी की। ट्रैविस हेड 28 के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने, वहीं मिचेल मार्श को कुलदीप यादव ने 46 के स्कोर पर आउट किया। लेकिन जोश इंग्लिस ने टीम को फिर से खेल में बनाए रखा। जोश इंग्लिस ने 20 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

हालांकि एक समय पर जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की। दरअसल, पहले टिम डेविड, फिर मिचेल ओवेन और उसके बाद मैथ्यू शॉर्ट का विकेट लेकर भारत ने मैच में वापसी की, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के 14 रन भारत को जीत से दूर ले गए और ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीत दर्ज कर ली।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews