IND vs ENG 3rd test: भारत का स्कोर पहुंचा 400 के करीब, लंच तक टीम ने 7 विकेट पर बनाए 388 रन

IND vs ENG 3rd test: भारत का स्कोर पहुंचा 400 के करीब, लंच तक टीम ने 7 विकेट पर बनाए 388 रन

IND vs ENG 3rd test: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दुसरे दिन भारत ने बड़ा स्कोर बना लिया है और अभी भी भारत के बल्लेबाज क्रीज पर जमे हुए है। इससे पहले रविंद्र जडेजा के शानदार शतक के चलते भारत ने इंग्लैंड के सामने बड़ी चूनौती पेश की है। जडेजा के बाद अपना पहला मैच खेल रहे ध्रुव जुरेल ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए लंच तक 31 रन बना लिए है और अभी भी क्रीज पर जमे हुए है। जानकारी के अनुसार लंच तक भारत का स्कोर 388/7 है।

निरंजन शाह स्टेडियम में भारत ने दूसरे दिन 326/5 स्कोर पर अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। शुरुआत में ही कुलदीप यादव 4 रन बनाकर जेम्स एंडरसन के शिकार हुए। इस दौरान मार्क वुड और जो रूट ने एक एक विकेट लिया।

एंडरसन रच सकते है इतिहास :

जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मैच में इतिहास रचने के करीब है। दरअसल एंडरसन ने अपने करियर में तीसरे टेस्ट में कुलदीप यादव को आउट करके अपने खाते में एक और विकेट जोड़ लिया है। जिसके बाद उनके अब टेस्ट करियर में कुल 696 विकेट पूरे हो चुके हैं, यदि वह जिनमें वह टेस्ट में 4 विकेट ले लेते है तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

पहले सेशन का हाल:

वहीं दूसरे दिन के पहले सेशन में टीम ने 2 विकेट गंवा दिए, लेकिन स्कोर 400 रन के करीब पहुंच चूका है। रवींद्र जडेजा ने 112 रन बनाए और उनके बाद ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन ने टीम को और विकेट खोने से बचाया। सेशन के अंत तक जुरेल 31 और अश्विन 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews