IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग 11, मंगलवार को होगा मुकाबला, पढ़ें खबर

भारत बनाम इंग्लैंड के ​बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने मैच के एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। वहीं जोस बटलर अपने वनडे करियर का 200वां मैच खेलने उतरेंगे।
IND vs ENG

हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत सभी मैच तो हारा ही लेकिन सीरीज भी गंवा दी। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भारत को हार मिली थी। अब भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। जो विश्व कप 2027 की तैयारी के को देखते हुए यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत कई बड़े बदलावों और स्टार खिलाड़ियों की वापसी के साथ मैदान पर उतरेगी। मैदान में विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी भी देखने को मिलेगी। वहीं टी20 सीरीज जीतकर इंग्लैंड टीम के हौंसले बुलंद है। इंग्लैंड की नजर अब वनडे सीरीज की जीत पर है।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम हर मैच के एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 का ऐलान कर देती है। इस बार भी इंग्लैंड ने ऐसा ही किया। इंग्लैंड ने 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। कप्तान हैरी ब्रूक ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का समीकरण

इंग्लैंड ने अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल और अनुभवी बेन डकेट को सौंपी है। टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज जो रूट तीसरे नंबर पर उतरेंगे, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और हरफनमौला सैम करन मध्यक्रम को मजबूती देंगे। वहीं, गेंदबाजी की कमान तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के हाथों में होगी। उनका साथ जोश टंग देंगे, जबकि स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल रशीद संभालेंगे।

जोस बटलर खेलेंगे अपना 200वां वनडे

इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर अपने वनडे करियर का 200वां मैच खेलने उतरेंगे। बटलर ने 21 फरवरी 2012 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। लगभग 13 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद वह इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। यह मुकाबला उनके करियर का एक यादगार पड़ाव साबित होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

  • 14 जुलाई 2026: पहला ODI, एजबेस्टन, बर्मिंघम
  • 16 जुलाई 2026: दूसरा ODI, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
  • 19 जुलाई 2026: तीसरा ODI, लॉर्ड्स, लंदन

कहां देखें लाइव मुकाबले?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीन वनडे मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार ऐप पर होगी।

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews