IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, 5-0 से किया सूपड़ा साफ

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, 5-0 से किया सूपड़ा साफ

भारत ने न्यूजीलैंड को माउंट माउंगानुई में खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया है.  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.0 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जवाब में 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20.0 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच रहे। पहली बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज खेली गई जिसमें भारत ने सीरीज के सभी मैच जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है।

भारत ने 5-0 से किया क्लीन स्वीप

विराट और रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया है।माउंट मॉनगनुई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 163 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टेलर के अर्धशतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और सात रन से मैच हार गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews