भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, इन दो खिलाड़ी को मिला मौका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर

आज एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला होने वाला है। हालांकि भारत पहले ही सुपर 4 में क्वालिफाई कर चुका है, जबकि ओमान की टीम सुपर 4 से बाहर हो चुकी है।
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, इन दो खिलाड़ी को मिला मौका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर

एशिया कप 2025 में आज लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दरअसल यह मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जा रहा है। भारत पहले ही सुपर 4 में जगह बना चुका है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। आज भारतीय टीम में हर्षित राणा की एंट्री हुई है, साथ ही अर्शदीप सिंह को भी मौका दिया गया है।

सुपर 4 से पहले यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। आज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बतौर तेज गेंदबाज मौका दिया गया है। आज जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी तेज गेंदबाजी यूनिट को चेक करने की कोशिश कर रही है।

एशिया कप 2025 में कुल दो मुकाबले खेले

जानकारी दे दें कि भारत ने अब तक एशिया कप 2025 में कुल दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दोनों जीत हासिल कर पहले नंबर के साथ क्वालिफाई किया है। अब 21 सितंबर को भारत का पाकिस्तान से बड़ा मुकाबला होना है। इससे पहले ओमान के खिलाफ यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान ने कहा कि आज हम बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। हम हमारी बल्लेबाजी की गहराई को जानना चाहते हैं। सुपर 4 से पहले हमारे लिए यह गेम बेहद इंपॉर्टेंट होने वाला है। हम जिस प्रकार से पिछले दो मुकाबले खेले हैं, उसी प्रकार से आगे खेलेंगे। सब कुछ अच्छा नजर आ रहा है। हमारे ओपनर बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

सुपर 4 में भारतीय टीम इन टीमों से खेलेगी

दरअसल सुपर 4 में भारतीय टीम पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से भिड़ेगी। तीन मुकाबलों में दो जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार रहेगी। हर एक टीम दूसरी टीम के खिलाफ एक मुकाबला खेलेगी। 21 तारीख को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बाद 28 तारीख को फाइनल में भी इन दोनों टीमों की टक्कर हो सकती है। हालांकि इसके लिए दोनों टीमों को अपने मुकाबले जीतना जरूरी होगा।

भारत की प्लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

ओमान की प्लेइंग इलेवन:

आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews