आज भारत और पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, इस बड़े मैच में इस खिलाड़ी को किया जाएगा बाहर! जानिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

भारत और पाकिस्तान की टीमें आज आमने-सामने होंगी और यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सभी के मन में सवाल उठ रहे हैं। चलिए, इस खबर में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर डालते हैं।
कल भारत और पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, इस बड़े मैच में इस खिलाड़ी को किया जाएगा बाहर! जानिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हमेशा से ही क्रिकेट में सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है। वहीं, अब दोनों टीमें 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में आमने-सामने होंगी। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को हराकर जीत के साथ शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी। हालांकि, पाकिस्तान की गेंदबाजी हमेशा से ही मजबूत मानी जाती है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? यह सवाल सभी के मन में बना हुआ है।

पिछले मैच में ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या भारत-पाकिस्तान के इस बड़े मुकाबले में इनमें से किसी खिलाड़ी को टीम में मौका मिलेगा या नहीं?

इस खिलाडी को किया जा सकता है बाहर

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इसी मैदान पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। अगर पिच की बात करें तो दुबई का यह मैदान स्पिनर्स के लिए अनुकूल माना जाता है। पिछले मैच में स्पिनर्स और फास्ट बॉलर्स, दोनों ने मिलकर पिच का पूरा फायदा उठाया था। मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में पांच विकेट झटके थे। ऐसे में भारतीय टीम एक बार फिर तीन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है। हालांकि, पिछली बार टीम में रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव तीन स्पिनर के रूप में खेले थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है।

क्या ऋषभ पंत को मिलेगा मौका?

जहां तक ऋषभ पंत और केएल राहुल की बात है, तो पिछले मैच में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ समय से केएल राहुल बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग, दोनों में मजबूत नजर आ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ भी केएल राहुल को ही टीम में बनाए रखा जा सकता है। भारतीय टीम कल होने वाले मुकाबले में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है, जिसमें कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। मिडिल ऑर्डर में एक बार फिर श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं, जबकि फिनिशर के तौर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दिख सकते हैं। दरअसल, हार्दिक पांड्या के टीम में रहने से भारतीय कप्तान के पास एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प भी उपलब्ध हो जाता है। ऐसे में उन्हें एक बार फिर मौका मिल सकता है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की संभावित Playing 11 इस प्रकार हो सकती है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews