IND vs SA 2nd T20 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया

IND vs SA 2nd T20 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया

खेल,डेस्क रिपोर्ट। IND vs SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया, जहाँ दूसरे टी-20 में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है।  क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ये भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 7वीं हार है। इससे पहले भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।

आपको बता दें कि कटक में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 148 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंद में 81 रन बनाए।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओडिशा के कटक में खेले जा रहा दूसरे टी-20 में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहर बरपाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती तीनों विकेट झटके हैं। भुवनेश्वर ने ये तीनों विकेट अपने लगातार तीन ओवर में झटके। अपने पहले ओवर में भुवनेश्वर ने रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस को आवेश खान के हाथों कैच कराया। फिर अपने तीसरे ओवर में पिछले मैच के हीरो रहे रसी वान डर डुसेन को क्लीन बोल्ड किया। डुसेन सात गेंदों पर एक रन बना सके। छह ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन  विकेट पर 29 रन है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रसी वान डर डुसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews