3 साल में पांचवां ICC फाइनल खेलने वाली साउथ अफ्रीका टीम पर नॉकआउट में भारी रहा है भारत, आंकड़े देखकर खुश हो जाएंगे आप!

2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका की विमेंस टीम के बीच आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों ने अब तक विमेंस वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है। ऐसे में देखना होगा कि किस टीम का सपना आखिरकार पूरा होगा।
3 साल में पांचवां ICC फाइनल खेलने वाली साउथ अफ्रीका पर नॉकआउट में भारी रहा है भारत, आंकड़े देखकर खुश हो जाएंगे आप!

कल यानी 2 नवंबर 2025 को आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच होने वाला है। खास बात यह है कि साउथ अफ्रीका पिछले 3 सालों में पांचवां आईसीसी फाइनल मुकाबला खेलने जा रहा है। मेंस टीम ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भी खेला था। अब देखना होगा कि क्या महिलाएं विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत पाएंगी। दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम भी इस खिताब को जीतने का सपना देख रही है, क्योंकि अब तक वह विमेंस वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है।

इस फाइनल मुकाबले पर भारतीय टीम की भी कड़ी नजर है। भारत किसी भी हालत में इस मुकाबले को जीतना चाहेगा। दोनों टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी। 2015 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड से हारा था। इसके बाद से ही साउथ अफ्रीका का सुनहरा दौर शुरू हुआ। महिला हो या मेंस टीम, दोनों ही साउथ अफ्रीका को हर टूर्नामेंट में अव्वल लाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ नॉकआउट का सफर ज्यादा अच्छा नहीं

साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ नॉकआउट का सफर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। भारत हमेशा साउथ अफ्रीका पर भारी रहा है। पिछले कुछ मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट मुकाबले में भी भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं, साउथ अफ्रीका की मेंस टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना किया और एक बार फिर टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। जबकि विमेंस टीम का नॉकआउट सफर भी बहुत अच्छा नहीं रहा। साल 2017 में वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार सेमीफाइनल मुकाबला खेला, लेकिन इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी इंग्लैंड महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया और उनका सपना तोड़ दिया।

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो अब तक दोनों टीमों के बीच 34 विमेंस वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारत ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि 13 बार साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की है। 2 नवंबर को होने वाला फाइनल मुकाबला भारत के मैदान पर खेला जाएगा, ऐसे में भारतीय टीम के पास घरेलू पिच का फायदा रहेगा। वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो भारत ने लगातार साउथ अफ्रीका को 5 वनडे मुकाबलों में हराया था। लेकिन आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लीग स्टेज में साउथ अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया था। अब दोनों टीमें फाइनल में मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। देखना होगा कि इस बार किस टीम का सपना पूरा होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews