कैसी रहेगी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की पिच? क्या हेड कोच गौतम गंभीर ने की है स्पेशल डिमांड?

हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 और वनडे सीरीज खेली गई थी। दोनों टीमों ने एक-एक की बराबरी पर छोड़ा। T20 सीरीज में भारतीय टीम ने जीत हासिल की तो वहीं वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब भारतीय टीम की अगली चुनौती दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहने वाली है। बता दें कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।
कैसी रहेगी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की पिच? क्या हेड कोच गौतम गंभीर ने की है स्पेशल डिमांड?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 और वनडे सीरीज खेलने के बाद अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ घरेलू सीरीज खेलेगी। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा, जिसका पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि इस मैदान पर रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों की सफल मेजबानी की जा चुकी है। मैदान की पिच हल्की धीमी होती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि स्पिनर्स इस पिच पर घातक साबित हो सकते हैं। वहीं इस पिच को लेकर भारत के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली ने जानकारी देते हुए बताया कि ईडन गार्डन की पिच बेहद शानदार लग रही है।

हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 और वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें पिच का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा। दरअसल, वनडे में ओवरकास्ट कंडीशन में भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे। हालांकि आखिरी मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन भारत को कहीं ना कहीं पिच को समझने में समय लगा। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए भी यह ओवरकास्ट कंडीशन होने वाली है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले भी भारतीय सरज़मीं पर शानदार प्रदर्शन किया है।

गौतम गंभीर रविवार देर रात ईडन गार्डन पहुंचे

वहीं ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर रविवार देर रात ईडन गार्डन पहुंचे। उन्होंने बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के साथ ईडन गार्डन की पिच का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सौरव गांगुली ने भी शाम को पिच का निरीक्षण किया। सौरव गांगुली से जब यह पूछा गया कि क्या भारतीय टीम प्रबंधन ने स्पिनरों की मददगार पिच बनाने को कहा है, तो उन्होंने कहा कि अब तक इसके लिए नहीं कहा गया है, इसलिए मैं सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा। मुझे यह पिच अच्छी लग रही है। ईडन गार्डन में रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों ही मुकाबलों में पिच धीमी रही है। तेज गेंदबाजों को मदद मिली है, जबकि स्पिनर्स का योगदान भी अहम रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के पास मजबूत स्पिनर हैं, जो मुकाबले को पूरी तरह बदल सकते हैं।

तीसरे दिन से गेंदबाज मुकाबले में एंट्री कर लेंगे

वहीं पिच क्यूरेटर ने बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर को पिच अच्छी लगी है। वह इस पिच से संतुष्ट थे। हेड कोच गौतम गंभीर की ओर से यह पूछा गया कि स्पिनर्स को मदद कब मिलेगी, जिसका जवाब था तीसरे दिन से। पहले तीन दिनों तक बल्लेबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन तीसरे दिन से गेंदबाज मुकाबले में एंट्री कर लेंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी शानदार स्पिनर हैं। केशव महाराज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि साइमन हार्मर भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ इन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं भारतीय टीम की पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ रही थी, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने भारत को बुरी तरह परेशान किया था। ऐसे में अब भारत के लिए यह सीरीज आसान नहीं रहने वाली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews