कब और कितनी बजे से शुरू होगा IND W vs SA W के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला? यहां जानिए

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर होने वाली है। बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। चलिए जानते हैं अब फाइनल मुकाबला किस मैदान पर खेला जाएगा और कितने बजे से देखा जा सकेगा।
कब और कितनी बजे से शुरू होगा IND W vs SA W के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला? यहां जानिए

बीते दिन भारत की महिलाओं ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की। साथ ही वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी चेज कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने जब भारत को 339 रनों का लक्ष्य दिया तो भारतीय फैंस मायूस हो गए थे। इतना बड़ा लक्ष्य का पीछा करना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं था, लेकिन भारत की महिला क्रिकेट टीम ने कर दिखाया और सभी को हैरान कर दिया। भारत की ओर से जेमिमा रॉड्रिक्स ने 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को फाइनल तक पहुंचा दिया।

अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को आईसीसी वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साल 2025 में अब वूमेन्स वर्ल्ड कप को एक नया चैंपियन मिलेगा। दरअसल अब तक भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ने ही यह खिताब नहीं जीता है।

कितनी बजे से देखा जा सकेगा?

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर भारत की महिला खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य भी चेज कर दिया। बता दें कि महिला ओडीआई का अब तक का यह सबसे सफल चेज है। भारत के फाइनल में पहुंचते ही तय हो गया है कि इस बार नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है। अब दोनों टीमें 2 नवंबर को आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का टॉस 2:30 बजे किया जाएगा।

खचाखच भरा रह सकता है मैदान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले में मैदान खचाखच भरे रहने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत अब इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत की महिलाएं शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार तीन मुकाबले हारे, लेकिन अंतिम मुकाबले जीतकर टॉप 4 में जगह बना ली और अब सेमीफाइनल में जीतकर भारत ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 साल से अजेय थी, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिक्स ने कमाल कर दिखाया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews