India and Sri Lanka: आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां जानिए कैसी रहेगी आज के मैच की पिच और पॉसिबल प्लेइंग-11

India and Sri Lanka: मंगलवार यानी भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।
India and Sri Lanka: आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां जानिए कैसी रहेगी आज के मैच की पिच और पॉसिबल प्लेइंग-11

India and Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच चल रही टी 20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाएगा। दरअसल भारत ने इस सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मैच जीते हैं वहीं अब भारतीय टीम द्वारा कोशिश की जाएगी कि, यह मैच जीतकर भारत इस सीरीज में श्रीलंका को क्लीनस्वीप करने की कोशिश करेगा। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि अपने दोनों मैच हार चुकी श्रीलंका कैसे वापसी करती है।

दरअसल पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से मात दी थी, जबकि दूसरे मैच में DLS पद्धति के कारण भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। वहीं इन दो जीतों के साथ भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। जानकारी दे दें कि इस दौरे में भारतीय टीम 27 जुलाई से 7 अगस्त तक तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी।

2021 के बाद पहला श्रीलंका दौरा

ज्ञात हो कि भारतीय टीम ने पिछली बार 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था। उस समय भारतीय टीम ने 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी, जबकि टी20 सीरीज में उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच?

दरअसल पल्लेकेले स्टेडियम की पिच शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद करती है, लेकिन खेल के आगे बढ़ने पर बल्लेबाजों के लिए यह पिच अनुकूल हो जाती है। हालांकि दूसरी पारी में रन बनाना आसान हो जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी का निर्णय ले सकता है।

जानकारी दे दें कि पहले दो टी20 मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तान ने फील्डिंग चुनी थी। बता दें कि पल्लेकेले में अब तक 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 9 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। हालांकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला, और 2 मैच टाई रहे।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews