India and Zimbabwe : आज खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मैच, यहां जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट

India and Zimbabwe : भारत और जिम्बाब्वे के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। दरअसल सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, और तीसरा टी-20 मैच अब इस सीरीज को और भी रोमांचक बना देगा। हालांकि इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत कर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।
India and Zimbabwe : आज खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मैच, यहां जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट

India and Zimbabwe : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी 20 मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4 . 30 बजे से खेला जाएगा। दरअसल अब तक की इस सीरीज की बात की जाए तो जिम्बाब्बे और भारत दोनों इस सीरीज में बराबरी हैं। हालांकि आज देखना होगा कि क्या भारत इस सीरीज में बढ़त बनाता है या नहीं। हालांकि जिम्बाब्बे भी यह मैच जीतकर इस सीरीज पर कब्ज़ा जमाने की कोशिश करेगा।

पहले दो मुकाबलों का हाल:

दरअसल पहले टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 13 रन से हराया था। हालांकि, भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में जबरदस्त वापसी की और जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर सीरीज में बराबरी की। अब तीसरा टी-20 मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें बढ़त लेने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।

वर्ल्ड कप टीम के तीन खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल:

बता दें कि बीसीसीआई ने पहले दो टी-20 मैचों के लिए साई सुदर्शन, हर्षित राणा और जितेश शर्मा को रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्बाब्बे भेजा था। वहीं इन तीनों में से सिर्फ साई सुदर्शन को दूसरे टी-20 में खेलने का मौका मिला था। दरअसल अब शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि उनके रिप्लेसमेंट, साई सुदर्शन, हर्षित और जितेश भी टीम में बने हुए हैं। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और कोच वीवीएस लक्ष्मण के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना आसान नहीं होगा।

पिच रिपोर्ट:

दरअसल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब तक 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 24 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली हैं। यहां खेले गए 24 मैचों में सभी कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। हालांकि टॉस जीतने के बाद मैच जीतने की संभावना 53.7% हो जाती है। वहीं बता दें कि हरारे की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल है।

आज के लिए दोनों टीमों कि पॉसिबल प्लेइंग प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशश्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड, रियान पराग, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), वेसले मधवरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंदाई चतारा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews