इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शिफ्ट हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच, BCCI ने बताई ये वजह

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शिफ्ट हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच, BCCI ने बताई ये वजह

Indore News: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया है। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज करके कर दी है। इससे पहले दोनों टीमों का मुकाबला धर्मशाला में होना था। मैच का आयोजन 1 मार्च से लेकर 5 मार्च तक किया जाएगा। पाँच दिवसीय के इस मैच में दोनों ही टीम एक-दूसरे से भिड़ेंगी। जगह बदलने की वजह भी बोर्ड ने बताई है। यह फैसला धर्मशाला की परिस्थितियाँ सही ना होने के कारण लिया गया है।

BCCI ने बताई ये वजह

बीसीसीआई के मुताबिक फिलहाल पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान बहुत ही कम देखा जा रहा है। इलाके में ठंड भी बहुत ज्यादा है। जिसके कारण आउटफील्ड में पर्याप्त घास का घनत्व भी नहीं है। जिसे उगाने में काफी समय भी लग जाएगा है। इसलिए तीसरे मैच को धर्मशाला में ना करवा कर मध्यप्रदेश के इंदौर में करवाया जा रहा है।

2017 में हुआ था धर्मशाला में अंतिम टेस्ट मैच

11 फरवरी को हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा धर्मशाला स्टेडियम का निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद रविवार की रिपोर्ट के बाद इसकी मेजबानी खत्म करने का निर्णय लिया गया। बता दें की यह धर्मशाला में आयोजित होने वाला दूसरा टेस्ट मैच होता। इससे पहले यहाँ 2017 में  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच का आयोजन हुआ था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews