सिडनी टेस्ट भी हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया

सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 27 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और इसी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है।
सिडनी टेस्ट भी हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज को 3-1 से जीती

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी ऑस्ट्रेलिया से हार गया है। 10 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में भारत को हराया है। बता दें कि आखिरी बार 2014-15 के सीजन में ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की यह सीरीज अपने नाम की थी।

सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड और व्यू वेबस्टर ने शानदार साझेदारी की, जिसके चलते भारत को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

सीरीज 3-1 से अपने नाम की

हालांकि भारत ने इस मैच में जीत के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन ट्रैविस हेड (34 रन) और व्यू वेबस्टर (39 रन) की जबरदस्त बल्लेबाजी ने भारत की उम्मीदों को तोड़ दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए, लेकिन उस्मान ख्वाजा ने 41 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारत के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और भारत से मैच बहुत दूर ले गए। ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत को हराया और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।

जसप्रीत बुमराह ने सीरीज में 32 विकेट अपने नाम किए

इस मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई। पहली पारी में भारत मात्र 184 रनों पर सिमट गया, जबकि दूसरी पारी में भी भारत मात्र 157 रन ही बना सका। कमजोर बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर मजबूत पकड़ बनाई और यह मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वह शतक का आंकड़ा नहीं छू सके। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने इस सीरीज में 32 विकेट अपने नाम किए और वे इस सीरीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वहीं, ट्रैविस हेड ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews