भारत के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

भारत के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने बुधवार को घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया है उन्होंने अपने ट्विटर के ऑफिसियल अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। अब संन्यास के बाद भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने के उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं श्रीसंत ने भारत के लिए अपना अंतिम 11 साल पहले खेला था।

यह भी पढ़े…DRDO-GTRE Recruitment: अप्रेन्टस्शिप का मिल रहा है मौका, होगा अच्छा स्टीपेंड, जाने अन्य डिटेल्स..

मेरे परिवार, मेरे साथियों और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मगर बहुत दुख के साथ लेकिन अफसोस के बिना, मैं यह भारी मन से कहता हूं कि मैं भारतीय घरेलू (प्रथम श्रेणी और सभी प्रारूपों) क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।

उन्होंने आगे लिखा है कि अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए..मैंने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर समाप्त करने का फैसला किया है। यह निर्णय मेरा अकेला है, और हालांकि मैं जानता हूं कि इससे मुझे खुशी नहीं मिलेगी, मगर मैंने हर पल को संजोया है।

हम आपको बता दें कि श्रीसंत हाल ही में केरल की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे श्रीसंत ने इस सत्र के रणजी ट्रॉफी के लीग राउंड बाद अपने संन्यास का ऐलान किया है तेज गेंदबाज श्रीसंत मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में मेघालय के खिलाफ मैदान में दिखे थे उन्होंने मेघालय के खिलाफ पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे और दूसरी पारी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी, श्रीसंत का सफर विवादों से भरा रहा था।

यह भी पढ़े…औषधीय गुणों से भरपूर होता है “कपूर”, मोटापे ने भी दिला सकता है निजात

गौरतलब है कि 2013 में मैच फिक्सिंग में फंसने के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में वापसी जरूर की, लेकिन वे आईपीएल के लिए भी नहीं चुने गए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews