DRDO-GTRE Recruitment: अप्रेन्टस्शिप का मिल रहा है मौका, होगा अच्छा स्टीपेंड, जाने अन्य डिटेल्स..

ssc recruitment 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिनों DRDO के ऑफिशियल वेबसाईट पर गैस टर्बाइन  रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ( GTRE) भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुए थे। जिसके मुताबिक 150 अप्रेन्टिस ट्रेनी  के पदों के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था।  जिसके लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा, आईटीआई क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन 21 फरवरी 2022 से ही शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख  14 मार्च 2022 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in या drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… NMML Recruitment: कई पदों पर निकली भर्ती, होगी आकर्षक सैलरी, जल्दी करें आवेदन..

आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum) 18 वर्ष और अधिकतम (maximum) 25 वर्ष है, हालांकि एससी /एसटी/ ओबीसी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी। वैकेंसी  की संख्या 150 है।  आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार के एप्लीकेशन फीस  का भुगतान नहीं करना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया जाएगा, उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा। विभिन्न पदों के लिए सैलरी भी अलग होगी।  इंजीनियरिंग क्षेत्र में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई के उम्मीदवारों को ₹7000- ₹9000 प्रतिमाह  वेतन दिया जाएगा।  तो वही अन्य क्षेत्र के उम्मीदवारों को ग्रेजुएट अप्रेंटिस में ₹9000 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।  बता दें कि कोविड-19 टीकाकरण सर्टिफिकेट भी अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेश यहां देख सकते हैं:advt_gtre_aprntc_2022

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews