Commonwealth Games 2022 : आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने भारत के जबड़े से छीनी जीत, 4-4 पर ड्रा हुआ मुकाबला

Commonwealth Games 2022 : आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने भारत के जबड़े से छीनी जीत, 4-4 पर ड्रा हुआ मुकाबला

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय हॉकी टीम को पूल बी के मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने बहुत बड़ा झटका देते हुए ड्रा पर रोक दिया। एक समय मैच में 3 गोल से आगे चल रही भारत को इंग्लैंड ने चौथे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी करते हुए चौंका दिया। इंग्लैंड ने चौथे क्वार्टर में तीन गोल दागे।

मैच की बात करे तो मनप्रीत की टीम ने मैच की शुरुआत से ही इंग्लैंड पर दवाब बनाया और ललित ललित उपध्याय ने तीसरे मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर बढ़त दिला दी। इसके बाद मनदीप ने 13वें और 22वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

हाफ-टाइम तक भारत ने यह बढ़त बनाई रखी, लेकिन तीसरे क्वार्टर में लियाम एसलो ने 42वें मिनट में गोल कर, स्कोर 3-1 कर अपनी टीम के लिए वापसी के रास्ते खोले, लेकिन चौथा क्वार्टर काफी रोमांचक रहा, जहां हरमनप्रीत सिंह ने चौथे क्वार्टर के 47वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 4-1 से आगे किया लेकिन इसके अगले मिनट में ही इंग्लैंड के निक एवं 50वें मिनट में फिन रोपर ने गोल कर फिर से इस अंतर को कम किया और ताबूत में आखिरी कील निक ने मैच का अपना दूसरा गोल दागकर की, जहां उनके इस गोल ने ना सिर्फ भारत के जबड़े से जीत छीन ली बल्कि उन्होंने अपनी टीम को भी हार से बचाया।

मनप्रीत के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि इससे पहले रविवार को भारत ने हरमनप्रीत की हैट्रिक के दम पर घाना को 11-0 से धूल चटाई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews