India Vs Australia T20 : भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, 2-1 से जीती सीरीज

India Vs Australia T20 : भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, 2-1 से जीती सीरीज

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। भारत और ऑस्ट्रेलिया (india vs australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच हैदराबाद में खेला गया। जहाँ टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। अपने घरेलू मैदानों पर यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 साल बाद कोई टी-20 सीरीज जीत है।

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन बनाए। टिम डेविड ने 54 और कैमरून ग्रीन ने 52 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली 42 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली।

कैमरून ग्रीन ने 21 गेंद में 52 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली। डेथ ओवरों में एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए। उनके 18वें ओवर से 21 रन आए। आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। कोहली ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और उसके अगली ही गेंद पर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या ने इसके बाद भारत को जीत दिला दी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल,जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews