इंदौर में भारत की विराट जीत, बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से दी मात

इंदौर में भारत की विराट जीत, बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से दी मात

खेल डेस्क: इंदौर के होल्कर ग्राउंड में एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम की बड़ी जीत हुई है| भारत ने बांग्लादेश को इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 130 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है| मयंक अग्रवाल (243) के दमदार शतक और मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी (3+4=7 विकेट) की बदौलत भारत की बड़ी जीत हुई है| 

इंदौर टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रनों पर ढेर हो गई| भारत ने पहली पारी दूसरे दिन के स्कोर 493/6 पर घोषित कर दी थी। पहली पारी के आधार पर 343 रनों से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी 69.2 ओवरों में 213 रनों पर सिमट गई। दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने इसी के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए इस मैच में मोहम्मद शमी ने 7, रविचंद्रन अश्विन ने 5, उमेश यादव ने 4 और ईशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए|

सीरीज का एक मैच खेला जाना बाकी है| कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा| यह टेस्ट मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत की धरती पर यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा| भारत लगातार 6 मैच जीतकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 300 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार है|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews