India Vs South Africa T20: गुवाहाटी में होगा भारत VS साउथ अफ्रीका का दूसरा T20 मैच आज

India Vs South Africa T20: गुवाहाटी में होगा भारत VS साउथ अफ्रीका का दूसरा T20 मैच आज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa T20) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। बता दें कि गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक दो बार T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहली बार साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरा मैच साल 2020 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था जिसे बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें – दुर्गा पूजा में इस अंदाज में नजर आई Nusrat Jahan, गाड़ी रोककर लिया गोलगप्पे का आनंद

बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई में T20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। जहाँ भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। यह T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी T20 सीरीज है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें – Education Loan : एजुकेशन लोन से आसान होगी क्वालिटी शिक्षा की राह, सस्ते ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहें यह बैंक, जानें नियम और फीचर्स

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चार बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। इनकी जगह ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह अनफिट हैं। उनकी जगह दीपक चाहर को मौका दिया गया है। युजवेंद्र चहल भी यह मैच नहीं खेल रहे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें – Gandhi Jayanti 2022: महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलाने में महात्मा गांधी की रही है महत्वपूर्ण भूमिका, पढ़ें ये रोचक तथ्यें

शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमी बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मुकाबला शाम के 7 बजे शुरू होगा। जिस का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा आप इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। जिसके लिए आपको इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार पर जाकर देख सकते हैं। वहीं, आज का क्रिकेट मैच काफी दिलचस्प होने वाला है।

यह भी पढ़ें – IMD Alert : चक्रवात नोरू का असर, ओडिशा-झारखंड-बंगाल में भारी बारिश, 17 राज्यों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, दो सिस्टम एक्टिव, जानें पूर्वानुमान

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, आर.अश्विन और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), रिले रूसो, एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।

यह भी पढ़ें – मंच पर वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री की जुगलबंदी, उमा भारती ने की शिवराज की जमकर तारीफ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews