India Vs West Indies 3rd T20 : वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराकर भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

India Vs West Indies 3rd T20 : वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराकर भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत और वेस्टइंडीज का तीसरे और आखिरी टी-20 मैच रविवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा है जिसमें टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 17 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है वेस्टइंडीज के सामने 185 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम में 167/9 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। निकोलस पूरन (61) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। रोहित ब्रिगेड ने इससे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले जीते थे।

हम आपको बता दें की इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 184/5 का स्कोर बनाया था सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 91 रनों की तूफानी साझेदारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर 65 रन बनाए। वहीं, वेंकटेश 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 37 गेंदों में 91 रन जोड़े। आखिरी 30 गेंदों पर 86 रन बने। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है।

भारत की शुरुआत ही खराब रही है तीसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड 4 रन बनाकर ही आउट हो गए इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 53 रन जोड़े इस पार्टनरशिप को हेडन वॉल्श ने श्रेयस (25) को आउट कर तोड़ा। अगले ही ओवर में रोस्टन चेज ने ईशान (34) को बोल्ड कर WI की तीसरी कामयाबी दिलाई।

रोहित शर्मा इस मैच में नंबर 4 पर बैटिंग करने के लिए, लेकिन 15 गेंदों में केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। हिटमैन को डोमिनिक ड्रेक्स ने बोल्ड किया।

वहीं टीम इंडिया ने प्लेइंग-XI में 4 बदलाव किए हैं टीम में विराट कोहली की जगह ऋतुराज गायकवाड, ऋषभ पंत की जगह श्रेयस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान और युजवेंद्र चहल की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका मिला है।

यह भी पढ़े…Indian Post Recruitment :- भारतीय डाक विभाग दे रहा है दसवीं पास युवाओं को नौकरी का मौका, जाने कैसे करें आवेदन ..

हम आपको बता दें कि पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंडिया टीम आज तीसरी भिड़ंत जीतकर सीरीज पर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दरअसल इस सीरीज से पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 6 टी-20 सीरीज खेली गई है, जिसमें भारत ने 2 बार WI के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है।

यह भी पढ़े…माथे पर बिंदी लगाने के क्या-क्या फायदे हैं, जानें

इंदौर एक्सप्रेस के नाम से मशहूर युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को इस मैच से इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है साथ ही आवेश टी-20 डेब्यू करने वाले भारत के 96वें खिलाड़ी बने हैं वहीं भुवनेश्वर कुमार ने आवेश को डेब्यू कैप सौंपी।

भारत और वेस्टइंडीज टीम (India Vs West Indies 3rd T20) इस प्रकार है :

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (WK), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (C), जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श

भारत (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews