मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रहा है भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा! चौथे टेस्ट में विराट कोहली मचा सकते हैं धमाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मुकाबले से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का समीकरण साफ हो जाएगा।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रहा है भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा! चौथे टेस्ट में विराट कोहली मचा सकते हैं धमाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज में अब तक तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से एक-एक मैच दोनों टीमों ने जीता है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं अब इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था, जबकि दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था। तीसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। वहीं अब यह सीरीज एक-एक की बराबरी पर आ गई है। ऐसे में अब बचे हुए दोनों मैच महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

कैसा है इस मैदान पर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड?

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीयों में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर है, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर इसमें अजिंक रहाणे और विराट कोहली शामिल है। हालांकि अजिंक रहाणे फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन विराट कोहली का रिकॉर्ड इस मैदान पर शानदार रहा है। विराट ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कुल तीन मैच खेले हैं। इन तीन मैचों की 6 पारियों में विराट कोहली ने 52.66 के औसत से 316 रन बनाए हैं। इस ग्राउंड पर विराट एक शानदार शतक जड़ चुके हैं और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?

वहीं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर गेंदबाजों का हाल देखें तो यह पिच गेंदबाजों के लिए शानदार मानी जाती है। टॉप 10 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डाली जाए तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है। जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कुल 2 मैच खेले हैं, जिनकी चार पारियों में बुमराह ने 15 विकेट अपने नाम किए है। हालांकि इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है, लेकिन अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में उनकी जगह अब रविंद्र जडेजा को मौका दिया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews