रहाणे-पुजारा को लेकर बोले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, कहा – ‘टीम इंडिया के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, कभी भी टीम में वापसी कर सकते हैं दोनों’

गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने पुजारा और रहाणे को लेकर बड़ा बयान दिया। दरअसल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पुजारा कभी भी वापसी कर सकते हैं और दोनों खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुले हैं।
रहाणे-पुजारा को लेकर बोले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, कहा - 'टीम इंडिया के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, कभी भी टीम में वापसी कर सकते हैं दोनों'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच से गाबा में खेला गया टेस्ट मैच ड्रा रहा। वहीं टेस्ट मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे और पुजारा को लेकर किए गए सवालों का जवाब मजाकिया अंदाज में दिया। दरअसल मीडिया ने रोहित शर्मा से सवाल किया कि क्या रहाणे, पुजारा और अश्विन अलग-अलग भूमिका में नजर आएंगे?

इस सवाल का जवाब रोहित शर्मा द्वारा अलग अंदाज में दिया गया, उन्होंने मीडिया से कहा कि “तुम मुझे मरवाओगे, रहाणे और पुजारा ने अभी रिटायरमेंट नहीं लिया है, सिर्फ अश्विन ने रिटायरमेंट लिया है।”

टीम इंडिया के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं: रोहित शर्मा

दरअसल बीते दिन गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद सभी दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी। विराट कोहली ने भी उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा से सवाल किए गए उन्होंने अश्विन को एक लीजेंड क्रिकेटर बताया। इस दौरान रोहित शर्मा ने हंसते हुए कहा कि रिटायरमेंट सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ने लिया है, पुजारा और रहाणे अभी भी एक्टिव क्रिकेटर हैं और कभी भी टीम में वापसी कर सकते हैं। टीम इंडिया के दरवाजे अभी सभी के लिए खुले हैं।

रहाणे और पुजारा ने रिटायरमेंट नहीं लिया है भाई: रोहित शर्मा

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर कहा कि “हम दोनों ने साथ में बहुत क्रिकेट खेला है। हमारी साथ में बहुत मेमोरीज है, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। टूर पर साथ नहीं रहेंगे, लेकिन मुलाकात होती रहेगी। एक-दो साल में आप लोगों के साथ कनेक्ट हो जाते हैं, अजिंक्य मुंबई में रहता है, हम मिलते हैं पूजारा राजकोट में छिपा रहता है। इतने मैच उसने जिताये हैं, अगल-बगल देखो तो कोई नहीं दिखता है, पुजारा ने रिटायरमेंट नहीं लिया है भाई, वह आने वाले टाइम में आ सकते हैं। आप लोग मरवाओगे यार मुझे, उसने रिटायरमेंट नहीं लिया है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews