जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री, वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार

BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उप कप्तान होंगे। वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार है और संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
Team India

भारतीय टीम इस समय इं​ग्लैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। दो मुकाबले हो चुके हैं तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 3 मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप कप्तान बनाया है।

बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 सीरीज के लिए टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। संज सैमसन के खराब प्रदर्शन के चलते उनको बाहर का रास्ता दिखाया गया है। संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में एक बार फिर बहस तेज हो गई है। हाल ही में टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को टीम प्रबंधन द्वारा इतनी जल्दी बाहर किए जाने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों का मानना है कि उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए चयन पर फिर से किया जाना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार

भारतीय टीम की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे टी20 मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर लिया है। वैभव का नाम आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भी था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट में इतना शानदार प्रदर्शन किया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सिलेक्टर्स को उनका नाम शामिल करना पड़ा।

4 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

चयनकर्ताओं ने इस बार आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले चार अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। इसके अलावा ऑलराउंडर हर्ष दुबे और विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए चर्चित मयंक यादव की भी एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी हुई है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20I टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews