मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ जहां 26 मार्च से  IPL 2022 शुरू होने वाले हैं और फेन्स  में उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इसी बीच चेन्नई सुपर किंग की ओर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कैप्टनशिप रविन्द्र  जडेजा को सौंप दी है।  26 मार्च को आईपीएल 2022 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच से होगी। अब तक धोनी की  कैप्टनशिप में CSK चार बार आईपीएल की विजेता बन चुकी है,  लेकिन अब धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा को सौंपने की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़े…  IPL 2022: स्टेडियम में कोविड-19 नियमों का होगा पालन, सिर्फ 25% ऑडियंस देख पाएंगे मैच     

बता दे कि रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग के सदस्य काफी लंबे समय से रह चुके हैं, 2012 से ही  वह टीम टीम का हिस्सा है। हालांकि महेंद्र सिंह  धोनी चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा इस सीजन में और आने वाले आईपीएल में भी रहेंगे । आईपीएल के 15 में संस्करण  में सीएसके की टीम में एमएस धोनी के साथ मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड, रविंद्र जडेजा, रोबिन उथप्पा, दीपक चहर, तुषार देशपांडे शिवम और अन्य खिलाड़ी शामिल होंगे। बता दे कि क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन 22 मई,2022  तक किया जाएगा।