IPL 2022 : गुजरात टाइटन्स ने 6 विकटों से जीता मैच

IPL 2022 : गुजरात टाइटन्स ने 6 विकटों से जीता मैच

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गया, जहाँ गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मैच हरा दिया है। गुजरात के सामने पंजाब ने 190 रनों का लक्ष्य दिया था, राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिला दी। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए।

आपको बता दें कि पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन का स्कोर बनाया। लियाम लिविंगस्टोन (64) टॉप स्कोरर रहे। वहीं, शिखर धवन ने 35 रन बनाए। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए।

यह है दोनों टीम
पंजाब किंग्स :
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टन, जोनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरूख खान, जीतेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर

गुजरात टाइटंस:
हार्दिक पांड्या (कप्तान) शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, लोकी फर्ग्यूसन, राशिद खान, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews