IPL 2026 में इस टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं KL Rahul, संजू सैमसन को लेकर भी बड़ा अपडेट आया सामने!

IPL 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि दिसंबर में आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। वहीं अब इससे पहले केएल राहुल और संजू सैमसन को लेकर ट्रेड डील की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल अब नई टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
IPL 2026 में इस टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं KL Rahul, संजू सैमसन को लेकर भी बड़ा अपडेट आया सामने!

IPL 2026 में अभी काफी समय है, लेकिन 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने प्लेयर्स की रिटेन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। दिसंबर में आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन आयोजित किए जाएंगे। वहीं इससे पहले केएल राहुल और संजू सैमसन को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन और केएल राहुल को लेकर कई फ्रेंचाइज़ी आगे आई हैं। बता दें कि संजू सैमसन को लेकर पहले ही खबरें वायरल हुई थीं कि सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल भी अपनी फ्रेंचाइज़ी को छोड़ सकते हैं।

बता दें कि पिछले सीजन में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा था। केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन भी किया था, लेकिन बावजूद इसके दिल्ली कैपिटल्स की टीम केएल राहुल को लेकर ट्रेड डील कर सकती है, जबकि संजू सैमसन भी अपनी पुरानी टीम छोड़कर नई फ्रेंचाइज़ी के साथ जुड़ सकते हैं।

क्या KKR के लिए खेलेंगे केएल राहुल?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई है। आईपीएल 2025 के सीजन में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी करने से इनकार किया था। उन्होंने बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल होने की बात कही थी। आईपीएल 2025 में केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला था। राहुल ने 13 मुकाबलों में 53.9 की औसत से 539 रन बनाए थे। ऐसे में अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम केएल राहुल पर दांव खेलने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केकेआर की टीम एक बेहतर विकेटकीपर ओपनिंग बल्लेबाज की तलाश में है, ऐसे में केएल राहुल उनकी टीम में बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं।

संजू सैमसन छोड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स?

वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि संजू सैमसन को लेकर चर्चाएं हैं कि वह राजस्थान रॉयल्स को छोड़ सकते हैं। संजू सैमसन खुद ही अपनी फ्रेंचाइज़ी से अलग होना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक है और राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड डील कर सकती है। हालांकि अब तक यह सामने नहीं आया है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम संजू सैमसन के बदले में किस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स को सौंपेगी। हालांकि वायरल हो रही खबरों से यह साफ होता है कि संजू सैमसन आईपीएल 2026 में नई टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

ऋषभ पंत को किया जाएगा रिलीज?

बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते चर्चा में थे। आईपीएल 2026 से पहले संभावना जताई जा रही है कि लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ऋषभ पंत को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। हालांकि ऋषभ पंत को आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी रकम दी गई थी, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ऋषभ पंत को भी रिलीज करेगी या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews